अक़ीदत और सादगी के साथ हुई ख़्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा

फातिहा के बाद किया गया सामूहिक इफ्तार

करंट विज़न संवाददाता

फफूंद (औरैया) । नगर में स्थित ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया फफूँद शरीफ में रविवार 11 रमज़ान को हज़रत ख़्वाजा बंदा नवाज़ सैयद शाह मिस्बाहुल हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की सालाना फातिहा अक़ीदत और सादगी के साथ हुई । फातिहा के बाद सामूहिक इफ्तार कराया गया । इस मौके पर खानकाह में अकीदतमंदों ने शिरकत कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी।
रविवार 11वें रमजान को हर साल की तरह इस साल भी ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा का एहतिमाम किया गया । खानकाह आस्ताना आलिया समदिया मिसबाहिया के सज्जादा नशीन हजरत सैयद अख़्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में असर की नमाज़ के बाद क़ुरान ख्वानी हुई इसके बाद ख़्वाजा बन्दा नवाज़ की फातिहा ख्वानी की गई। फातिहा में नगर व क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी दी और अपनी नेकियों में इजाफे के लिए दुआएं कीं। फातिहा को लेकर दरगाह परिसर में सुबह से ही साफ-सफाई की गई थी । फातिहा के बाद खानकाह की ओर से सभी जायरीनों के लिए सामूहिक इफ्तार का इंतजाम किया गया। इफ्तार के बाद मग़रिब की नमाज़ के बाद चिश्ती लंगर तकसीम किया गया। देर रात नमाज़-ए-इशा के बाद महफ़िल-ए-सिमा (कव्वाली) के बाद कुल की फातिहा के साथ समापन हुआ। इस दौरान खानकाह के सभी मियां हजरात व बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *