कलयुगी पुत्र निकला पिता का हत्यारा

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

#इटावा_लखनऊ के बाद इटावा में भी दिल दहलाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक पुत्र ने जायदाद की लालच में अपने पिता की हत्या कर दी। 25 जनवरी को मुन्ना लाल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मुन्ना लाल के लड़के गजराज सिंह ने संपति के लालच में अपने पिता की हत्या कर दी थी और उसके शव को रजाई और बिस्तर से लपेट कर जला दिया था। हत्यारोपी गजराज सिंह शराब पीने का आदी था और उसके ऊपर काफी कर्ज था। गजराज सिंह कर्ज उतारने के लिए अपने पिता मुन्ना लाल से खेत बेचने की बात कर रहा था। पिता के मना करने पर गजराज ने अपने पिता मुन्ना लाल को मौत के घाट उतार दिया। एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी ने पुलिस टीम के साथ घटना का खुलासा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *