करंट विज़न संवाददाता
झाँसी:उत्तर प्रदेश में जनसुनवाई व्यवस्था पर मुख्यमंत्री की विशेष निगरानी का असर लगातार दिख रहा है।आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में इस बार भी झाँसी जनपद ने बाजी मारी है।बता दे कि वर्ष-2026जनवरी माह की रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है।तेजतर्रार छवि के कर्तव्यनिष्ठ व न्यायप्रिय वरिष्ठ एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल नेतृत्व में जनपद की कार्यशैली को एक बार फिर मजबूती से सराहा जा रहा है।एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण,समयबद्ध,उच्च गुणवत्ता और निष्पक्ष निस्तारण को प्राथमिकता दी है।शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतकर्ता को न्याय दिलाना ही प्राथमिकता रही,और यह लक्ष्य वरिष्ठ एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति की सक्षम निगरानी व सख्त अनुशासन से ही संभव हो सका।उनका स्पष्ट संदेश है कि जनसुनवाई और आईजीआरएस निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जनपद के सभी 26 में से 26 थानों का शानदार प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि मजबूत नेतृत्व और जवाबदी आधारित कार्यशैली जनता के विश्वास और प्रशासनिक प्रभावशीलता को निरंतर मजबूत कर रही है।उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों को पछाड़ते हुए झाँसी ने लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपनी कार्यशैली का लोहा मनवाया,बल्कि शानदार एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल नेतृत्व की खूब प्रशंसा हो रही है..!!
