करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। एसपी के निर्देशन में थाना जहानाबाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का सफल अनावरण कर दिया। पुलिस टीम ने मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल मशरूका बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना के खुलासे के लिए टीम लगातार सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों पर कार्य कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
