प्रदर्शनी के लिए इटावा से जमुनापारी बकरियां रवाना

इटावा। पशुपालन विभाग महाराष्ट्र द्वारा राष्ट्र स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी 2026 परली वैजनाथ जिला बीड़ महाराष्ट्र के तत्वाधान में 13 फरवरी से 15 फरवरी तक पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जनपद इटावा से 6 जमुनापारी व 6 बरबरी नस्ल की बकरी बकरा आज रवाना हो गए। उप मुख्य पशु चिकित्सा सदर डॉक्टर हरिश्चंद्र द्वारा राजकीय वाहन को झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव पशुधन प्रसार अधिकारी, डीके पांडे सेवानिवृत्ति पशुधन प्रसार अधिकारी, देवेंद्र कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पशुपालक उत्कर्ष त्रिपाठी, सनोज सिंह चालक लालाराम एवं राज मोहम्मद आदि लोग उपस्थित रहे। राजकीय वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करते डॉक्टर हरिश्चंद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *