सीमाओं की रक्षा में लगे सैनिकों की वजह से ही हम सुरक्षित ..पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने कलमकारो और हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारियो को किया सम्मानित

कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत एवं उपस्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के पदाधिकारी

दिबियापुर – रविवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति की बैठक एक अतिथि ग्रह में समिति के अध्यक्ष डाक्टर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन कर रहे रमेश कुमार शुक्ला मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना से कराया। तत्पश्चात, अतिथियों और फरवरी महीने में जन्मदिन वाले सदस्यों में सम्मिलित ज्ञान चन्द्र सक्सेना और योगेश्वर पाण्डेय का माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थिति नवनियुक्त हिंदू वाहिनी के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद एवं जिला महामंत्री मन मोहन सिंह सेंगर का समिति की ओर से माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया। सम्मान की श्रंखला में नागरिक समिति ने दिबियापुर नगर के स्थानीय पत्रकारों में सम्मिलित रजनीकांत त्रिपाठी , सत्यदेव राजपूत जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, मनोज दुबे , अरविंद पांडेय अजय पोरवाल और अमित चतुर्वेदी विकास अवस्थी , सुरेश चन्द्र दुबे को माल्यार्पण, डायरी कलम और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।‌ साथ ही आज पहली बार समिति की बैठक में सम्मिलित हुए लाखन सिंह राजपूत पूर्व विधायक दिबियापुर एवं राज्य मंत्री उत्तर सरकार और अवधेश कुमार शुक्ला क्षेत्रीय मंत्री कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र को भी माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में आज सम्मानित हुए वरिष्ठजनों को शुभकामनाएं दीं । मुख्य अतिथि पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में सभी का आभार जताया जिन्होंने उनको इस समिति के मंच पर सम्मानित किया। उन्होंने देश के सैनिकों का सदैव सम्मान होना चाहिए क्योंकि वह रात-दिन देश की सीमाओं की रक्षा करके हम सबको सुरक्षित रखने का कर्तव्य निभाते हैं। समिति के संरक्षक डा. अजब सिंह यादव पूर्व प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि एक कवि हंसते व्यक्ति को रूला भी सकता है और रोते व्यक्ति को हंसा भी सकता है। समिति के सदस्य राम प्रकाश अग्निहोत्री द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति सभी सदस्यों के लिए स्वादिष्ट स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम को बलवान सिंह सेंगर, बाबू राम त्रिपाठी, राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य, आदित्यनाथ कुमार दुबे, चैयरमैन पिता प्रदीप कुमार मिश्रा, सत्यभान सिंह चौहान, के के सिंह चौहान, रामबाबू पांडेय ने भी संबोधित किया। । कार्यक्रम में डा. अशोक शर्मा संरक्षक समिति, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष,डा. रामचंद्र दीक्षित पूर्व प्रधानाचार्य, रमेश चन्द्र पोरवाल, मन मोहन सिंह सेंगर मीडिया प्रभारी, बारे लाल पाल, सतीश चंद्र मिश्रा, डॉक्टर अरविंद कुमार शुक्ला प्रधानाचार्य, आदित्य द्वेदी, राम बाबू पाण्डेय, ओमकार भगवान गुप्ता के अलावा एक सैकड़ा वरिष्ठजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *