करंट विजन संवाददाता इमरान खान
ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित होने वाले पांचवें शादी सम्मेलन के लिए आमंत्रण पत्र वितरण का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में हाजी शेख शकील अहमद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें सम्मेलन का आमंत्रण पत्र भेंट किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन, समाजसेवी राजू गुप्ता, ईदगाह इमाम मौलाना कमालुद्दीन अशरफी (जसवंतनगर), ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड के प्रदेश सचिव जावेद खान, नगर अध्यक्ष अब्दुल्ला अशरफी, हजरत मुईनुद्दीन छोटे कादरी साहब, तहसीन अंडे वाले, डॉ. अनुराग दुबे सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोअज्जम, नगर अध्यक्ष अनश खान एवं सुभान खान भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
हाजी शेख शकील अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शादी सम्मेलन 5 अप्रैल को नारायण धाम, स्टेशन रोड, इटावा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजरत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी अल जीलानी (कछौछवी शरीफ), राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड एवं अल अशरफ ट्रस्ट होंगे।
