अंतराष्ट्रीय महिला दिवस* *हमारे देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को आरक्षण दिया- *सीमा समृद्धि*

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

इटावा। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अधिवक्ता परिषद की ओर से महिला अधिवक्ताओं का कार्यक्रम रविवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले स्थित सभागार में आयोजित किया।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती शारदा पांडे राष्ट्र सेविका समिति अखिल भारतीय अधिकारी एवं मुख्य अतिथि सीमा समृद्धि कुशवाहा एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट एवं विशिष्ट अतिथि राधा रानी प्रशासनिक अधिकारी न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी तथा सरकार का प्रतिनिधित्व जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती संध्या रानी बघेल रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कुशवाहा ने की।मुख्य वक्ता शारदा पांडेय ने परिवार प्रबोधन व महिलाओं के संस्कार और प्रगति पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया।सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने अपने विचारों से राष्ट्र में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया तथा कुछ रोचक कथाओं से महिलाओं का देश में योगदान बताया। उन्होंने यह भी बताया कि भारत देश की पहली अधिवक्ता कॉर्नेलिया सोराबजी तथा पहली महिला मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सुचेता कृपलानी थीं और पहली राज्यपाल सरोजिनी नायडू रही थी।जल आकाश और पृथ्वी पर देश की रक्षा के लिए महिलाओं का सहयोग मिल रहा है।उन्होंने अंत में कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को आरक्षण दिया।विशिष्ट अतिथि राधा रानी ने अधिवक्ताओं को इंश्योरेंस के बारे में बताया तथा महिलाओं के विकास में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे का साकार करने के लिए सरकार का धन्यवाद किया।कार्यक्रम में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती संध्या रानी ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।महिला अधिवक्ता मंजू शाक्य,संध्या वर्मा,सुरभि उर्फ़ गोपा शुक्ला,ममता यादव ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद् संजीव कुशवाहा एडवोकेट सभी का आभार व्यक्त किया।

*इन महिला अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित*

*एडवोकेट निधि पाल,नेहा सिंह,साक्षी शर्मा,अर्चना शाक्य,श्वेता शर्मा,काशिफ़ा नाज़,दिशा बाजपेयी,स्वेच्छा शुक्ला,स्नेहलता सिंह,सुधा चौहान,विशाखा पाठक,अनुराधा,ए पीओ नीरा रानी,प्रीती दुबे,मधु तोमर आदि को इस अवसर पर सम्मानित किया गया*

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीक्षा ऐड,खुशबू उपाध्याय,पूजा चोहान,रोज़ी त्रिपाठी,काजल रावत,रुचि यादव,रश्मि टंडन,प्रियंका शर्मा,किरण राज,निशा दुबे,वंदना शुक्ला,पुष्परानी,रेखा भदौरिया,रोशनी कुशवाहा आदि महिला उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन ज्योतिराव दूबे,निधि पाल एडवोकेट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *