एसपी द्वारा फरियादियों की शिकायतें सुन संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर।पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक कलह सहित विभिन्न समस्याएं रखीं, जिन पर एसपी ने क्रमवार सुनवाई करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और अनावश्यक लंबित मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
