फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई, जहां आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।इस दौरान फरियादियों की शिकायतों का मौके पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और शीघ्र निस्तारण किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को न्याय और सुरक्षा का पूरा भरोसा मिल सके।इस पहल से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और संवाद और अधिक मजबूत हो रहा है।
एसपी के निर्देशन में पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
