करंट विज़न संपाददाता
इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिला मुख्यालय पर सहायक खाद्य आयुक्त को आगामी होली और ईद के त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा के मानकों को सरल करने एवं खाद्य कारोबारियों को सैंपलिंग के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान न करने की मांग की। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन में मांग की गई कि खाघ सुरक्षा मानक अधिनियम में रजिस्ट्रेशन की सीमा 12 लाख टर्न ओवर से बड़ा कर 40 लाख की जाये, फूड एक्ट का लाइसेंस न होने पर सजा का प्रावधान खत्म हो, प्रत्येक जिले में एक ही रजिस्ट्रेशन अधिकारी नियुक्त किया जाऐ और उसे फील्ड का काम न दिया जाए, पांच करोड़ तक टर्नओवर वाले निर्माताओं से छमाई और सालाना रिटर्न की व्यवस्था खत्म की जाए, समाधान योजना चला कर पिछला जुर्माना माफ कर धनराशि व्यापारीयों को वापस की जाए तथा अधिकारियों को सैंपलिंग के टारगेट न दिये जायें। इस अवसर पर जिला संरक्षक हाजी शंहशाह वारसी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी चांद मंसूरी, प्रदेश मंत्री महिला मंजू लता द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, उद्योग मंच महामंत्री राहुल दीक्षित, युवा जिला महामंत्री सुनील कुशवाहा, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, शेख नबाब, परिमित दीक्षित, जिला सचिव सिकंदर वारसी, महिला जिला सचिव सुमन यादव, ज्योति वर्मा, याशमीन, राखी कुमारी सहित दर्जनों व्यापारी नेता मौजूद रहे। ज्ञापन देने जाते व्यापारी नेता।
