चकबंदी कार्यों की समीक्षा में डीएम सख्त, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

न्होंने कहा कि जिन गांवों में चकबंदी कार्य वर्षों से लंबित हैं, वहां संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए

करंट विज़न संवाददाता

प्रयागराज। जिलाधिकारी ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने लंबे समय से लंबित ग्रामों में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिन गांवों में चकबंदी कार्य वर्षों से लंबित हैं, वहां संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराएं, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।जिलाधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पांच वर्ष से अधिक पुराने लंबित मुकदमों को गुण-दोष के आधार पर सुनवाई कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबित मामलों को जल्द समाप्त कर विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जाए। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे और उन्हें लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *