विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को लेकर गांधी सभागार में हुई अहम बैठक

फतेहपुर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत प्रयागराज मंडल की मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अधिकारी, माननीय विधायकगण, समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शामिल हुए।बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन, शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंडलायुक्त व जिला अधिकारी ने निर्देश दिए कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, अपात्र प्रविष्टियों को हटाने तथा फोटो शुद्धता जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। बैठक में सभी राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपील की गई, जिससे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *