करंट विज़न संवाददाता
औरैया । राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन जनपद औरैया की एक अति आवश्यक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशल किशोर पांडे प के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में राजेश कुमार अग्निहोत्री जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन औरैया जिला महासचिव मनमोहन सिंह सेंगर जिला प्रवक्ता नीरज पाठक जिलाध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ अमित सविता आदि लोग उपस्थित रहे ।बैठक में हिंदुत्व और सनातन धर्म के प्रसार पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री ने अप्रैल माह के अंतर्गत जनपद औरैया में जिला कार्यकारिणी तहसील कार्यकारिणी ब्लाक कार्यकारिणी नगर कार्यकारिणी व विधानसभा स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा उन्होंने कहा इसके बाद अन्य गठन प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कर्मठ और उत्साही लोगों का सम्मान होगा.. सबसे अपील है….सदस्यता अभियान चलाएं और जनपद में कम से कम 10000 लोगों राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन औरैया से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। नीरज पाठक जिला प्रवक्ता जी ने कहा हम सब लोग पुरजोर तरीके से लगेंगे । प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने कहा 6 महीने के अंदर सभी के सहयोग से पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन की विभिन्न इकाइयों का गठन हो जाएगा । उसके बाद विशाल सम्मेलन लखनऊ में आयोजित किया जाएगा ।
