बसंत पंचमी पर हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन

करंट विज़न संवाददाता

याकूबपुर। चौकी क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर गांव में ब्रह्मलीन श्री रामदास महन्त (कुटिया वाले बाबा जी) का सप्तम वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। यह समारोह बसंत पंचमी के अवसर पर 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को आयोजित किया गया।इस अवसर पर आश्रम में विशेष पूजन, हवन और पूर्ण आहुति के अनुष्ठान किए गए। ब्रह्मलीन महन्त की प्रतिमा का विशेष पूजन भी संपन्न हुआ।धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों और कई जनपदों से आए भक्तों तथा ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह वार्षिक उत्सव प्रतिवर्ष बसंत पंचमी के शुभअवसर पर आयोजित किया जाता हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *