गेल डीएवी में बोर्ड परीक्षा पूर्व सर्वांगीण कल्याण हेतु हवन

करंट विज़न संवाददाता

दिबियापुर । गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व विद्यार्थियों के सर्वांगीण कल्याण एवं सफलता की मंगलकामना हेतु स्वामी दयानन्द सरस्वती की जयंती के पावन अवसर पर वैदिक हवन का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के समस्त छात्र-छात्राओं ने श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार एवं स्वस्तिवाचन के साथ हुआ। विद्यालय परिसर में मंत्रों की गूंज और हवन की पवित्र अग्नि ने वातावरण को पूर्णतः सकारात्मक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। विद्यार्थियों ने हवन में आहुति देकर ईश्वर से प्रार्थना की ।विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रियंका गौर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे वैदिक आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं मानसिक शांति प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए परीक्षा में धैर्य, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी पुष्पवर्षा कर विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान स्वामी दयानन्द सरस्वती के जीवन एवं उनके महान योगदान पर भी प्रकाश डाला गया। स्वामी दयानन्द जी भारतीय समाज सुधार आंदोलन के प्रमुख स्तंभ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *