हसनगढ़ हरियाणा ने बालियान एकेडमी अलीगढ़ को पराजित कर जीती ट्राफी

अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। कबड्डी भारत की माटी से जुड़ा हुआ खेल है पुरातन संस्कृति में भी मल्ल गदा जैसे खेल मानव शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए अहम थे। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अखिल भारतीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि खेलकूद और ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों और युवाओं को स्वस्थ रहने के अवसर के साथ जो भी छात्र खेल कूद में महारत हासिल करते हैं उन्हें रोजगार प्राप्त करने का भी अवसर प्राप्त होता है। योगी सरकार की प्राथमिकता खेलों के लिए है। अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश राजस्थान से आई महिलाओं के जौहर को देखकर मन्त्री ने सराहना की। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया ने गोपाल मोहन शर्मा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा आदिकाल से ऐसी प्रतियोगिताओं के कारण ही सामाजिक समरसता कायम है। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की बकेवर में इतनी बड़ी प्रतियोगिता और उसमें भारतवर्ष के कई राज्यों के खिलाड़ियों का जमघट इस बात का प्रमाण है कि कार्यक्रम आयोजक गोपाल मोहन शर्मा का प्रयास अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा की महिलाओं की खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता और ऐतिहासिक प्रदर्शन भारत के लिए वरदान है। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का फूल मालाओं से अभूतपूर्व स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट किए गए, बजरंगबली का गदा तथा तलवार जैसे प्रतीक चिन्ह अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में अतिथियों को भेंट किए गए। अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में हसनगढ़ हरियाणा ने बालियान एकेडमी अलीगढ़ को 22 अंकों से पराजित कर विजेता स्थान प्राप्त किया। सेमी फाइनल में बालियान अकैडमी अलीगढ़ को बाई प्राप्त हुई थी जिसके कारण जेडी नोएडा तथा हसनगढ़ के बीच में कठिन मुकाबला हुआ जिसमें हसनगढ़ हरियाणा ने जेडी नोएडा की टीम को 15 अंक से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया। प्रतियोगिता में गाजियाबाद, प्रयागराज, हापुड़ नोएडा, सीसी अकादमी आगरा, बजरंगी अकादमी दिल्ली, बना रस एसबी के मथुरा, बसंतगांव पंजाब की टीमों ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने हुनर दिखाकर उत्साह का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, सौरभ भूषण, रजनीश पांडेय, जितेंद्र गौड़, हरनाथ सिंह, संतोष शर्मा, राजेश तिवारी, बंटू गौर, शेखर चौधरी, हीरा शर्मा, सचिन, अमित तिवारी ,डॉ योगेंद्र दुबे शै लू शुक्ला, अश्वनी त्रिपाठी, विनोद चौहान ,सुशील कुमार राजपूत, अनुज अवस्थी, महेंद्र दोहरे, सतेंद्र राजावत, भगवान पोरवाल, रवींद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। अखिल भारतीय प्रतियोगिता का संचालन एडवोकेट आदित्य मोहन शर्मा तथा आशीष मोहन शर्मा द्वारा किया गया। सर्वश्रेष्ठ रेडर जान्हवी बालियान हसनगढ़ हरियाण तथा कैचर विनीता अलीगढ़ को घोषित किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक एवं आयोजक गोपाल मोहन शर्मा ने इनाम राशि देकर तथा थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक द्वारा सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान कर खिलाड़ियों को विदा किया।  खिलाड़ियों को सम्मानित करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व पूर्व मंत्री का स्वागत करते गोपाल मोहन शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *