हाफिज अजीम सिद्दीकी आरा मील हरदो अपनी प्लाटिंग चिश्तिया कॉलोनी में भव्य दावत-ए-इफ्तार

हजारों रोज़ेदारों ने की अमन-ओ-सुकून की दुआ

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। खागा पवित्र माह-ए-रमज़ान के मुकद्दस मौके पर नगर पंचायत खागा के अब्दुल कलाम नगर स्थित हाफिज अजीम सिद्दीकी की अपनी प्लाटिंग चिश्तिया कॉलोनी में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की तादाद में रोज़ेदारों, नगर के सम्मानित लोगों और दूर-दराज से आए मेहमानों ने शिरकत कर इफ्तार में हिस्सा लिया तथा मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं कीं।दावत-ए-इफ्तार का आयोजन हाफिज अजीम सिद्दीकी की जानिब से कराया गया। रमज़ान के पाक महीने में रोज़ेदारों को इफ्तार कराना बड़ी इबादत और नेक अमल माना जाता है। हाफिज अजीम सिद्दीकी द्वारा किए गए इस नेक कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मोहब्बत, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देते हैं।इफ्तार के दौरान रोज़ेदारों ने एक साथ रोज़ा खोलकर आपसी एकता और सौहार्द की खूबसूरत मिसाल पेश की। कार्यक्रम में मेहमानों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे, जिसकी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की।इस मौके पर नगर के सम्मानित लोग, सामाजिक कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में रोज़ेदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *