सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, पहले मुकाबले में रखसौली की जीत

फतेहपुर।धाता विकास खंड के बम्हरौली गांव में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजनारायण सिंह उर्फ राजू सिंह ने फीता काटकर एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ किया।मुख्य अतिथि राजनारायण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी भूमि को खेल मैदान के रूप में विकसित कराने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने ऐसे आयोजनों को ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मुकाबला कोलुहा और रखसौली टीम के बीच खेला गया। कोलुहा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। टीम की ओर से पोनर राज और आर्य ने अहम योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रखसौली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 9 ओवरों में 4 विकेट खोकर 98 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए अमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता का संचालन शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से किया गया। आगामी मैचों को लेकर क्षेत्र के युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर करन सिंह पटेल, अभिषेक सिंह उर्फ राजा बाबू, योगेन्द्र सिंह, राजन सिंह, विवेक, अमित, सूरज सिंह, मार्तण्ड सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *