दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का भव्य शुभारंभ, श्रीअन्न अपनाने पर जोर

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के न्यूट्री सीरियल घटक अंतर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम में सुबह से ही किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया और बड़ी संख्या में कृषकों ने भाग लिया। उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों ने श्रीअन्न (मिलेट्स) की उपयोगिता, उन्नत खेती तकनीक, रोग व कीट नियंत्रण, पशुपालन, शस्य वानिकी तथा जैविक खेती पर विस्तार से जानकारी दी। महोत्सव में कृषि, उद्यान, मत्स्य, रेशम, ग्राम्य विकास, श्रम, नमामि गंगे, इफ्को, स्वयं सहायता समूह एवं एफपीओ द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं और उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने किसानों से पीएम किसान, कुसुम योजना, फसल बीमा, कृषि यंत्रीकरण तथा फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ने की अपील की।इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक एवं किसान–वैज्ञानिक संवाद के माध्यम से जल संरक्षण और श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने किसानों से पोषक अनाज अपनाकर आय बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *