करंट विज़न संवाददाता
इटावा पीपल्स आर्म रैसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (PAFI) एवं उत्तर प्रदेश आर्म रैसलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में,
इटावा आर्म रैसलिंग एसोसिएशन के अंतर्गत इटावा जिला आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन डॉ. कवल किशोर (प्रेसिडेंट),स्वीटी मथुरिया (जनरल सेक्रेटरी)एवं अमन पाल (चीफ ट्रेजर)
की देखरेख एवं कुशल मार्गदर्शन में सनातन धर्म इंटर कॉलेज, इटावा में आयोजित हुआ।सर्वप्रथम रविंद्र सिंह यादव जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड ,उत्तर प्रदेश इटावा,डॉ.संजीव कुमार यादव जिलाध्यक्ष अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन,डॉ.ज्योति वर्मा ,कुलदीप कुमार ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।इस प्रतियोगिता में सब जूनियर,जूनियर , यूथ, सीनियर, मास्टर,ग्रैंडमास्टर विभिन्न वर्गों व 45,50,
55,60,65,70,75,80,85,90+आदि भार वर्ग से लगभग एक सैकड़ा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी शक्ति, कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षक,शिक्षिकाओं व बच्चों नेकार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त किया। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय अतिराजपुर सैफई से 2 दो बच्चियों को प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।ललित सक्सेना,देवी सिंह,संतोष,को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । प्रथम ,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी 5 से 7 फरबरी लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे ।विद्यालय के जॉइंट्स ग्रुप ऑफ राइजिंग स्टार व प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।दिनेशअनुरागी,अर्चना चौधरी,नीतू पुरवार,अर्चना बाजपेई , कंचन राठौर,तेजस्विनी गुप्ता ,पूजा पुरवार,मेहनाज खानम,प्रीति दुबे,दिलीप,राजकुमार, अच्युत कुमारत्रिपाठी,अवनीश दुबे,पीयूष दीक्षित का सराहनीय सहयोग रहा ।कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी स्वीटी मथुरिया ने किया ।
