राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन, छात्र-छात्राओं का सम्मान व दोपहिया चालकों को मिले हेलमेट

फतेहपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित कार्यक्रम का भव्य समापन किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सेंट मैरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा-5 के रिया सिंह, सृनिका, उदयति, आयेशा, अद्दिक व समृद्धि, कक्षा-8 के यशस्वी, ओजल वर्मा, अथर्व सिंह, रूद्र, मयशा व स्वर्णिम तथा कक्षा-11 के शौर्य त्रिवेदी, दिव्या लोधी, माही सोनी, अनुष्का पटेल, उफाक व हरिप्रिया ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व जनपद का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। हेलमेट पाने वालों में संदीप, प्रदीप, प्रद्युम्न, अबुल, अंशुमान, अमृतलाल, बृज किशोर, अजय कुमार, अनूप व जयनारायण शामिल रहे। इसके बाद अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।समारोह में मुख्य अतिथि बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह (जैकी) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल, क्षेत्राधिकारी/ट्रैफिक प्रमोद कुमार शुक्ला, यातायात निरीक्षक लालजी सविता, बस-ट्रक यूनियन अध्यक्ष अतुल कुमार त्रिवेदी, ई-रिक्शा एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील उमराव शामिल रहे। विद्यालय की ओर से फादर एफ.आर. प्रफुल, प्रधानाचार्य एस.आर. अरोकिया थॉमस सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *