करंट विज़न संवाददाता
जनपद कानपुर देहात तहसील भोगनीपुर विकासखंड मलासा में *सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों पर योगी का बुल्डोजर दहाड़ा तो अवैध कब्जाधारियों में मची चीख पुकार
बताते चलें कि ग्राम पंचायत* मोहम्मदपुर एवं भजनपुर के मध्य से फॉरेस्ट को जोड़ने वाला एक कच्चा मार्ग जिसके आरंभ में मौजूद एक सार्वजनिक भूमि जिसपर कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था जिसकी लिखित शिकायत पर तहसील प्रशासन भोगनीपुर की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और मनोज यादव के अवैध कब्जे को खाली कराया गया शेष कब्जों पर चेतावनी जारी की गई कि सभी लोग अपने अवैध कब्जे जल्द से जल्द खाली करके इस भूमि को स्वतंत्र करें जहां प्रशासन के बुलडोजर एक्शन से अवैध कब्जाधारियों के बीच भगदड़ देखने को मिली वहीं शिकायतकर्ता ने तहसील प्रशासन की कार्यवाही पर नाराजगी जाहिर की कि हर बार शिकायत के बाद जो भी कार्यवाही होती है वह आधी अधूरी ही कार्यवाही की जाती हैं जिसके कारण थोड़े दिनों के बाद फिर से यह कब्जे बरकरार हो जाते हैं अतः प्रशासन से अनुरोध है कि पूरी भूमि को सुरक्षित करें और यह सुनिश्चित किया जाए कि दुबारा से इस भूमि पर अवैध कब्जे न हों कोई शख्त आदेश जारी हों जिससे भविष्य में इस तरह की जमीनों पर कोई पुनः प्रयास न कर सकें। उपजिलाधिकारी भोगनीपुर से विशेष अनुरोध करते हुए शख्त कार्यवाही की मांग की गई है
