केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल का गोपाल मोहन ने किया जोशीला स्वागत

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। केंद्रीय राज्यमंत्री पशुपालन विभाग प्रो. एसपी सिंह बघेल का भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के नेतृत्व में उनके निवास पर पहुंचते समय सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं एवं ढोल नगाडो के साथ अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। राज्यमंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने अपनी कुलदेवी मां कालका मैया के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी के प्रथम आगमन पर भी बकेवर के हाइवे कट पर भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, हरनाथ सिंह, विनोद चौहान, शिवम त्रिपाठी, छोटू पाल, मोहर सिंह कुशवाहा, बृजेश शर्मा, संजय दीक्षित,ऋषि शुक्ला,पुष्पेंद्र त्रिपाठी, सुशीला चतुर्वेदी द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, मंडल अध्यक्ष विनोद चौहान, एडवोकेट आदित्य मोहन शर्मा, आशीष मोहन शर्मा,सुभाष यादव, रविंद्र गुप्ता, रिंकू श्रीवास्तव, प्रकाश मिश्रा , संजय शर्मा डायरेक्टर, भगवान दास शर्मा डायरेक्टर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसपी सिंह बघेल का स्वागत करते गोपाल मोहन शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *