खोखे में लगी आग से सामान व नगदी जलकर राख।

पड़ोसी पर रंजिशन आग लगाने का आरोप, पुलिस से न्याय की गुहार।

करंट विज़न संवाददाता

थाना ऊसराहार के अंतर्गत भरतिया गांव में रंजिश के चलते एक परचून की दुकान को आग के हवाले करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान और नकदी जलकर राख हो गई है। पीड़िता शबनम बेगम पत्नी रफीक खाँ ने बताया कि वह गांव में ही एक खोखे में अपनी परचून की दुकान चलाती थीं। पीड़िता के अनुसार, रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से नहीं, बल्कि जानबूझकर उनकी दुकान में आग लगा दी गई। इस अग्निकांड में दुकान के भीतर रखा कीमती सामान और लगभग 1800 रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। शबनम बेगम ने अपने पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता का दावा है कि: कुछ दिन पहले आरोपी उधार सामान लेने आया था, जिसे मना करने पर उसने दुकान न चलने देने और दुकान फेंक देने की धमकी दी थी। घटना से दो दिन पहले भी आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की थी। जिसकी रिकॉर्डिंग मोबाइल में सुरक्षित है घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने रात में ही डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आज पीड़िता ने भरतिया चौकी पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *