करंट विज़न संवाददाता
इटावा। महाशिवरात्रि के अवसर पर पुण्य अर्जित करने हेतु और कांवर भरकर लाने वाले भाई बहनों की सेवा करने के सुंदर भाव से जायंट्स ग्रुप ऑफ तेजस्विनी इटावा के तत्वाधान में फेडरेशन कॉर्डिनेटर आशा अवस्थी और फेडरेशन ऑफिसर ऋतु चौहान की उपस्थिति में टिक्सी मंदिर के समक्ष कांवड़ियों हेतु केले, संतरे, अंगूर, बेर, मावे की बर्फी, पानी के पाउच आदि जलपान की व्यवस्था की गई जिसमें बहुत से कांवड़ियों को जलपान करवाकर सभी ने आत्मिक सुख और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ तेजस्विनी इटावा के अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर एवं नागेन्द्र कुमार का व्यवस्था में विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त फलाहार वितरण करके पुण्य अर्जित करने में सीमा चौहान, अलका जादौन, अपर्णा यादव, गीतू सिंह, कल्पलता, शैलजा राठौर, डॉ. प्रतुषा दुबे, अंजली अग्रवाल, दीप्ति सिंघल, संजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, वेदविक सेंगर, आध्या सिंह, अरिंदम सिंह, वेदांश आदि ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। कांवड़ियों को फलाहार वितरित करते जायन्ट्स तेजस्विनी के पदाधिकारी।
