दिव्यांग दिवस के अवसर पर ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी संगीत प्रवीण डॉ. प्रवेश त्रिपाठी का जायंट्स ग्रुप आफ इटावा सहेली द्वारा तिलक बंधन किया गया
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। दिव्यांगता कमजोरी नहीं एक अलग तरह की ताकत है शरीर की कमी नहीं मन की शक्ति इंसान को महान बनाती है आप विशेष हैं क्योंकि आप हर चुनौती को मुस्कान से हराते हैं आप प्रेरणा है संघर्ष, साहस और उम्मीद की मिसाल है। दिव्यांग दिवस के अवसर पर ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी संगीत प्रवीण डॉ. प्रवेश त्रिपाठी का जायंट्स ग्रुप आफ इटावा सहेली द्वारा तिलक बंधन किया गया और प्रतीक चिन्ह एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। श्री त्रिपाठी एलआईसी में एएओ के पद पर कार्यरत होने के साथ होम्योपैथी के डॉक्टर भी हैं और मरीजो की सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर फेडरेशन अधिकारी संगीता अग्रवाल, अध्यक्ष विमल शर्मा, डीओए रेनू वर्मा, पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी सक्सेना, मुक्ता अग्रवाल आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा दिव्यांग डॉ. प्रवेश त्रिपाठी को सम्मानित करतीं विमल शर्मा व अन्य।
