कल्पना वशिष्ठ ने कहा समाज में महिलाऐं आज हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिकाएं निभा रही हैं
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली ने कल्पना वशिष्ठ के आवास पर बहनों ने एक दूसरे को सम्मानित करके महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र जनता महाविद्यालय अजीतमल औरैया डॉ कल्पना वशिष्ठ का विशेष सम्मान किया गया तथा तिलक बंधन कर स्मृति चिन्ह् भेंट किया गया। कल्पना वशिष्ठ ने कहा समाज में महिलाऐं आज हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिकाएं निभा रही हैं। सावित्री अग्रवाल ने बताया कि 1977 में सबसे पहली बार अमेरिका और यूरोप में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। सहेली अध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। डीओए हेनू वर्मा ने कहा महिलाएं न केवल परिवार की रीढ़ होती हैं, बल्कि वे देश, समाज और दुनिया के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष विमल शर्मा, डीओए हेनू वर्मा, डीओएफ रीना राठौर, सावित्री अग्रवाल, कमलेश शर्मा, मीनाक्षी सक्सेना, रीना वर्मा, नीलिमा श्रीवास्तव, खुशबू पाठक, प्रज्ञा दोषी आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में उपस्थित जायन्ट्स सहेलियां।
