जायंट्स सहेली ने नवरात्रि पर जल की महत्ता के बारे में जागरूक किया

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ इटावा सहेली ने नवरात्रि पर उर्वशी दीक्षित के आवास पर माता की चौकी का आयोजन कर माता की भेंटे गाई और नृत्य किया तथा प्रसाद बाटा। इस अवसर पर बाहर से आई हुई महिलाओं को जल संरक्षण पर जागरूक करने के उद्देश्य से एक गोष्ठी भी की गई जिसमें जल की महत्ता के बारे में सभी को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि जल ही जीवन है जल के बिना हमारे सभी कार्य अधूरे हैं पर्यावरण को सुचारू रूप से चलाने के लिए जल को सुरक्षित रख कर और सही तरीके से सही जगह प्रयोग में लाना चाहिए। जल है तो कल है ये सभी को समझना चाहिए। पानी का बुद्धिमानी से उपयोग करना और उसकी बर्बादी को रोकना, ताकि भविष्य के लिए जल संसाधन सुरक्षित रहें। जल संरक्षण के लिए नलों को बंद रखना, वर्षा जल संचयन, लीकेज ठीक करना, बाल्टी का उपयोग और पानी का पुन: उपयोग जैसे छोटे-छोटे उपाय बहुत कारगर हैं। ये आदतें पानी की बर्बादी रोकती हैं और भावी पीढ़ी के लिए जल सुरक्षित करती हैं। इस अवसर पर फेडरेशन अधिकारी संगीता अग्रवाल, अध्यक्ष विमल शर्मा, डीओए हेनु वर्मा, उर्वशी दीक्षित, मालती दीक्षित, मीनाक्षी सक्सेना, मनोरमा पोरवाल, खुशबू पाठक, कमलेश शर्मा, शारदा दीक्षित, ऊषा भदौरिया, शशि मिश्रा, संध्या दीक्षित आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम में माता की भेंटे गातीं जायन्ट्स सहेलियां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *