करंट विज़न संवाददाता
इटावा। सीएमओ डॉ. बी के सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा खसरा एवं रुबेला टीकाकरण अभियान के संचालन हेतु जन जागरूकता के लिए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव की अपेक्षा अनुसार डॉ. शिव राज सिंह यादव सदस्य केंद्रीय समिति जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के आवाहन पर नगर में समाज सेवार्थ समर्पित 13 सक्रिय जायंट्स समूहों के पदाधिकारियों के सहयोग से तैयार 177 बैनर जायंट्स पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भेंट किये।
डॉ शिव राज सिंह यादव ने बताया कि बैनर तैयार करने में जायंट्स दतावली से ऊषा यादव, डॉ कैलाश यादव, रश्मि यादव, इंजीनियर कृपा शंकर यादव, इटावा मैत्री से डॉ तृप्ति यादव, स्मिता यादव, प्रेरणा जैन, सारिका अग्रवाल, सिलसिला ग्रुप से राज़दा खातून, मोहम्मद जावेद खान, साजिद अली, मोहम्मद नाज़िश इकबाल, सहेली ग्रुप से संगीता अग्रवाल, क्षमा दीक्षित, विमल शर्मा, दतावली डायमंड से मनीष सहाय, पूनम सहाय, स्नेह अग्रवाल, सैफई से कौशल कुमार तिवारी, पिलुआ महावीर से विशुन सिंह कुशवाहा, आस्था कुशवाहा, शाइनिंग स्टार से सोनिया गुप्ता, राइजिंग स्टार से नीतू पुरवार, तेजस्वीनी से ऋतु चौहान, विकास सैगर,, नवोदिता से आशा अवस्थी, नीतू यादव, नववनिता से सुश्री नमिता तिवारी, सुमन तिवारी, परोमिता विश्वास, डॉ. विनय अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा। ऊषा यादव सदस्य विशेष समिति जायंट्स ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ सभी सहयोगी जायंट्स बंधुओ का आभार व्यक्त किया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव ने जायंट्स परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ शिवराज सिंह के निर्देशन में जायंट्स परिवार के सहयोग से तैयार बैनर निश्चित रुप से सम्पूर्ण जनपद के नगर क्षेत्र के साथ सुदूर ग्रामीण अंचल में टीकाकरण हेतु जनजागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन के साथ जायंट्स की ख्याति भी पहुंचायेगे। बैनर भेंट करने जायन्ट्स ग्रुप के पदाधिकारी।
