विहान बालिका विद्यालय में जायंट्स परिवार ने कन्याओं को भोज कराया

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ दतावली डायमंड की निदेशक कुसुम गुप्ता के संयोजत्व में उनके पौत्र आदित्य गुप्ता के जन्मदिन पर नवरात्री पर विहान आवासीय बालिका विद्यालय में 51 छात्राओं में प्रत्येक को 5 नोट बुक, ड्राइंग सेट एवं वाटर बोतल का सेट एवं फल वितरण किया। इस अवसर पर ऊषा यादव सदस्य विशेष समिति के संयोजकत्व में नवरात्री के पर्व पर जायंट्स ग्रूप ऑफ़ दतावली द्वारा विहान आवासीय बालिका विद्यालय में आवासित 51 कन्या एवं स्टॉफ को भोज कराया। मुख्य अतिथि डॉ शिव राज सिंह यादव ने जायंट्स ग्रुप ऑफ़ दतावली एवं दतावली डायमंड के आयोजन को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया। ऊषा यादव ने कहा विहान विद्यालय में जायट्स परिवार द्वारा समय समय पर इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। विद्यालय की वार्डन मीना त्यागी ने आदित्य गुप्ता को जन्मदिन पर शानदार आयोजन के लिए डॉ शिवराज सिंह यादव, ऊषा यादव, कुसुम गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, कृष्णा शर्मा, विमल कुमार सिंह, ललित सक्सेना, दीप सिंह यादव, सुषमा यादव समेत समस्त जायंट्स परिवार का आभार व्यक्त किया। कुसुम गुप्ता ने जायट्स परिवार के साथ विद्यालय के स्टॉफ सुमन लता, आंचल सिंह, नीलम, रमन यादव के सराहनीय योगदान हेतु आभार व्यक्त किया।  विहान बालिका विद्यालय के बच्चों को पाठ्य सामग्री देते शिवराज सिंह व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *