इटावा। कड़ाके की शीत लहर से निजात प्रदान करने हेतु डॉ शिव राज सिंह यादव एवं ऊषा यादव के संयोजकत्व में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ दतावली परिवार ने भरथना चौराहा पर अलाव की व्यवस्था की वह 15 जनवरी तक अनवरत जारी रहेगी। इस अवसर पर उपस्थिति जायंट्स परिवार एवं अलाव से लाभार्थी राहगीरों को वीरेंद्र कुशवाहा एवं विश्व विजय त्रिवेदी द्वारा चाय भैंट की गई एवं एक निर्धन मंद बुद्धि महिला को ऊषा यादव द्वारा कम्बल भैंट किया गया। विमल कुमार सिंह चीफ फेडरेसन कोऑर्डिनेटर, रामसजीवन सिंह पूर्व फेडरेसन सेक्रेटरी, ललित सक्सेना पूर्व यूनिट डायरेक्टर, श्रीमती कृष्णा शर्मा पूर्व फेडरेसन ऑफिसर, विश्व विजय त्रिवेदी निवर्तमान अध्यक्ष दतावली, दीप सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष दतावली वीरेंद्र कुशवाहा उपाध्यक्ष जायंट्स दतावली श्रीमती सुषमा यादव प्रशासनिक निदेशक, आशा यादव, कुसुम गुप्ता डायरेक्टर दतावली डायमंड आदि उपस्थित रही।अलाव व्यवस्थापक वीरेंद्र कुशवाहा उपाध्यक्ष जायंट्स दतावली ने बताया कि डॉ शिव राज सिंह यादव सदस्य केंद्रीय समिति एवं ऊषा यादव सदस्य विशेष समिति जायंट्स के संयोजकत्व में भरथाना चौराहा पर संचालित पाक्षिक अलाव प्रज्वलन सेवा शीत लहर जारी रहने तक लगभग पंद्रह जनवरी तक अनवरत रात्रि पर्यन्त जारी रहेगा जिससे हज़ारों राहगीरों को कड़ाके की ठण्ड में राहत मिलेगी अलाव जलवाते डा. शिवराज सिंह यादव।
जायंट्स दतावाली की अलाव की व्यवस्था जारी चाय, कम्बल बाटे
