करंट विज़न संवाददाता
इटावा। पक्का तालाब गैस एजेन्सी के पास समाजसेवी शेख फ़हीम, इफ्तिखार अहमद, शेख बिलाल शेख नदीम, शेख आदिल, शेख इसरार अहमद, ने कराया रोजदारों का रोजा इफ्तार। रोजा इफ्तार में शामिल सभी रोजदारों ने खुदा का नाम लेकर खजूर के साथ रोजा खोला। हाफ़िज़ फुजैल ने अदा कराई सभी रोजदारों को मगरिब की नमाज , और कहा कि रोज़ा इफ़्तार करवाना बहुत ही सवाब का काम। इस अवसर पर ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, ने कहा कि रोज़ा रखना हर मुसलमान पर फर्ज है इसी तरीके से रोजदारों को रोज़ा इफ़्तार कराना सबसे बड़ा फ़र्ज़ है। इस अवसर पर रोज़ा इफ़्तार में शामिल इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन भाई, कानून सलाहकार अशलम खान, ऑल इंडिया मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोअज्जम, नगर अध्यक्ष मोहम्मद कैफ उर्फ अनस खान, मुराद अली आदि सैकड़ों रोजदारों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
