करंट विज़न संवाददाता
इटावा। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत 90 हजार लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि जारी किए जाने के लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश में वंचितों का सम्मान हर गरीब को अपना मकान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किश्त 900 करोड़ की अनुदान राशि का अंतरण मुख्यमंत्री द्वारा लोकभवन से लाइव दिखाया गया। प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 30 लोगों को पहली किश्त दी जा रही है एवं सरकार द्वारा बिजली, पानी, मकान आदि योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को समस्याओं से सरकार द्वारा मुक्त किया जा रहा है एवं आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जा रहा है। सरकार द्वारा सीधा लाभार्थी के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। सरकार का दायित्व है व्यक्ति की जरूरत को पूरा करना। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बीजेपी अन्नू गुप्ता, कृपा नारायण तिवारी, महामंत्री शिवाकांत चौधरी, जनप्रतिनिधिगण, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, सीओ सिटी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। लाभार्थियों के साथ प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति व अन्य।
