शावेज़ नक़वी
इटावा। ब्लॉक संसाधन केंद्र बकेवर पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने समारोह में बकेवर के पात्र गरीबों, मजलूमों और बेसहारा लोगों को कम्बल वितरित की।इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा की सरकार की योजनाएं आपको निरंतरता के साथ प्राप्त हो रही है इसके प्रमाण स्वयं आप लोग हैं। प्रधानमंत्री आवास, अंत्योदय योजना,आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, गरीब मजदूर के बच्चों को शिक्षा छात्रवृत्ति, मातृत्व लाभ जैसी योजनाओं से सरकार के द्वारा सीधे तौर पर लाभान्वित किया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा की जिला प्रशासन के नेतृत्व में कंबल वितरण से लेकर गांव-गांव में अलाव, रेन बसेरा के माध्यम से सर्दी से पूर्ण बचाव किया जा रहा है। श्री शर्मा ने उपस्थित जनता से योजनाओं की जानकारी ली तो ज्यादातर हाथ प्रधानमंत्री आवास व किसान सम्मान निधि के लिए उठे। श्री शर्मा ने जनता से कहा कि किसी दलाल के चक्कर में नहीं जनता सीधे संपर्क करें उनकी हर कठिनाई का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबों का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दयासागर दोहरे, ईश्वर दयाल पाल, बाबा जसवंत रावत, मानसिंह पाल, महेंद्र दोहरे, मूलचंद्र सविता, भोले शर्मा, सत्यप्रकाश दोहरे, लालता दोहरे, जहूर खान, आजाद खान, भगवान दास शर्मा, जशोदा कठेरिया, इदरीस, आमिर खान, विजय बाल्मीकि, सत्यपाल बाल्मीकि, डिंपू शर्मा, हरी सिंह सविता, रेशमा देवी बाल्मीकि, गौरव बाल्मीकि, सोनी खान सहित सैकड़ो लोगों ने कम्बल प्राप्त किए।
