होली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा अभियान, 10 प्रतिष्ठानों से नमूने, तेल जब्त

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। होली पर्व के मद्देनज़र मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिंदकी व सदर तहसील क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी कर कुल 10 विधिक नमूने संग्रहित किए और हजारों रुपये का खाद्य तेल जब्त किया।बिंदकी तहसील में नायब तहसीलदार रचना यादव तथा सदर तहसील में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। जिला कारागार के पीछे स्थित शिव डेयरी से खोया का नमूना लिया गया, जबकि पक्का तालाब स्थित श्रेयांश ट्रेडर्स से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना भरते हुए 178 लीटर तेल (अनुमानित कीमत ₹22,428) जब्त किया गया।औंग के महेश पेड़ा से पेड़ा का नमूना लिया गया। बिंदकी खोया मंडी में श्री राम और अजय कुमार से एक-एक खोया का नमूना संग्रहित किया गया। नजाही बाजार बिंदकी में संदीप गुप्ता की दुकान से सरसों तेल का नमूना लेकर 49 किलोग्राम तेल (अनुमानित कीमत ₹7,350) जब्त किया गया। इसके अलावा पटेल नगर स्थित मायाश्याम स्वीट हाउस, जीटी रोड स्थित मुखलाल स्वीट हाउस तथा रामा स्वीट हाउस से भी मिष्ठान के नमूने जांच हेतु लिए गए।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने व्यापारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थ ढककर रखने और बिना लाइसेंस कारोबार न करने की सख्त हिदायत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *