इसी क्रम में फतेहपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह को हटाते हुए आईपीएस अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है
करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में फतेहपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह को हटाते हुए आईपीएस अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।सरकार के आदेश के अनुसार पूर्व एसपी अनूप सिंह को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। हाल के महीनों में जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे। बताया जा रहा है कि चौफेरवा गांव में तीन लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में एडीजी और आईजी प्रयागराज घटनास्थल पर पहुंचे थे, जबकि उस दौरान एसपी की अनुपस्थिति को भी गंभीरता से लिया गया। उच्चाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। नए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
