करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
इटावा जनपद के लिए आज गर्व का क्षण है। कटरा सेवाकाल निवासी श्री राजकुमार अग्रवाल के भतीजे तथा पवन अग्रवाल के सुपुत्र आकाश अग्रवाल (उर्फ गौतम अग्रवाल) ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के फाइनल इंटरव्यू को सफलतापूर्वक पास कर अपने परिवार, अग्रवाल समाज और पूरे इटावा का नाम रोशन कर दिया है।
आकाश अग्रवाल की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया और यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों से निकलकर भी देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
उनकी इस सफलता से पूरे अग्रवाल समाज और जनपदवासियों में खुशी की लहर है। सभी लोग उन्हें ढेरों बधाइयाँ और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दे रहे हैं।यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। आकाश जी की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरे जनपद के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।
