गणतंत्र दिवस पर इटावा पुलिस का सम्मान, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह चौहान को उत्कृष्ट सेवा पदक 

 गणतंत्र दिवस पर इटावा पुलिस का डबल सम्मान, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह चौहान को उत्कृष्ट सेवा पदक

Current vision

Mohammad imran

इटावा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इटावा पुलिस के लिए गर्व के पल सामने आए हैं। कानपुर में आयोजित भव्य गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान इटावा जनपद के जांबाज पुलिस अधिकारी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
इटावा के इकदिल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह चौहान को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, साहस और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान डीजीपी दिए गए स्वर्ण पदक को एडीजी महोदय द्वारा प्रदान किया गया ।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और ईमानदारी के चलते वे आमजन व विभाग दोनों के बीच भरोसे का नाम बन चुके हैं।
वहीं, इकदिल थाना में तैनात इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह चौहान को भी उनकी निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं िए ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है। वही पुलिस उप महानिदेशक जॉन कानपुर द्वारा दिया गया।

इन सम्मानों से इटावा पुलिस का मनोबल और गौरव दोनों बढ़ा है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह चौहान और आरक्षी धीरेंद्र प्रसाद दुबे को बधाई देते हुए इसे पूरे जनपद के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

👉 गणतंत्र दिवस पर मिला यह सम्मान इटावा खाकी की मेहनत, निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है, जिसने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *