करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
इटावा, 28 फरवरी 2026
जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार कार्रवाई करते हुए इटावा पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण में थाना जसवन्तनगर पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना जसवन्तनगर क्षेत्र के नगला इच्छा निवासी प्रियंका रानी पत्नी आधार सिंह ने 28 फरवरी 2026 को थाना जसवन्तनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सुबह लगभग 10:30 बजे आशू भदौरिया अपने साथियों के साथ उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से असलहे से फायर कर मौके से फरार हो गए।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जसवन्तनगर में मुकदमा संख्या 49/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 329(3) व 109 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसवन्तनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशू भदौरिया पुत्र जमादार सिंह निवासी कटेरी, थाना जसवन्तनगर को सराय भूपत क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष जसवन्तनगर श्री कमल भाटी एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
