इटावा: डीआईजी कानपुर रेंज हरिश्चंद्र ने सदर कोतवाली का किया निरीक्षण

करंट विजन संवाददाता इमरान खान
इटावा। कानपुर रेंज के डीआईजी श्री हरिश्चंद्र ने आज इटावा का दौरा कर पुलिस लाइन एवं सदर कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का गहन जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीआईजी ने व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित के साथ पहुंचे व्यापारियों से संवाद भी किया। व्यापारियों ने इटावा की कानून-व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की।
मीडिया से बातचीत में डीआईजी हरिश्चंद्र ने कहा कि इटावा की पुलिस लाइन प्रदेश की सबसे साफ-सुथरी और व्यवस्थित पुलिस लाइनों में से एक है। उन्होंने बताया कि यहां स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल को उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है और स्कूल के छात्र शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
डीआईजी ने आगे जानकारी दी कि इटावा पुलिस लाइन में आधुनिक निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसमें बहुमंजिला इमारतें (27 एवं 28 फ्लोर) तैयार की जा रही हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि पुरानी कोतवाली की इमारतें जर्जर स्थिति में हैं और उनका निर्माण ए.ओ. ह्यूम के समय का है। इन भवनों के पुनर्निर्माण हेतु शीघ्र ही नए प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *