खुशनुमा माहौल में अदा हुई ईद की नमाज

देश में अमन चैन की मांगी गई दुआ

करंट विज़न संवाददाता

  • मुस्लिम बस्तियों में ईद की खुशियों को साझा करने को सामाजिक संगठन रहे सक्रिय
  • सराय भूपत प्रधान पति रमेश यादव ने हिंदू मुस्लिम एकता का दिया संदेश
  • सपा, बसपा, कांग्रेस, आम, आदमी पार्टी एवं कई सामाजिक संगठन के लोग ईद की नमाज के बाद बधाई देते हुए आए नजर

इटावा। ईद उल फितर का पर्व शहर में हर्षोल्लास और खुशनुमा माहौल के साथ मनाया गया। हजारों मुसलमानो ने ईदगाह सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को ईद की जहां बधाई दी ,वहीं मुल्क में आपसी भाईचारे और अमन चैन की दुआ की। सुन्नी समाज की ईदगाह में ईद की नमाज दो शिफ्टों में अदा की गई, पहली शिफ्ट में मौलाना कमालुद्दीन अशरफी ने नमाज अदा की दूसरी शिफ्ट में ईद की नमाज फरहान बरकाती ने अदा करवाई। ईद की नमाज के लिए दोनों शिफ्टों में ईदगाह खचाखच भरी नज़र आई जहां हजारों नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की । ईद कमेटी द्वारा ईदगाह भर जाने पर नमाजियों को विभिन्न शहर की मस्जिदों में भेजा गया जहां नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की ,ईदगाह में नमाज की अवस्था में खजांची अब्दुल हन्नान चांद मंसूरी, सेक्रेट्री डॉ अफजाल अहमद खान सहित समस्त कमेटी का सराहनीय योगदान रहा । नमाज के बाद हजारों लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी । पुलिस प्रशासन ने नमाज को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए सुरक्षा के कई कड़े इंतजाम किए । ईद की नमाज के बाद ईद की बधाई देने के लिए सपा बसपा कांग्रेस एवं कई सामाजिक संगठन सक्रिय रहे और एक दूसरे की गले लगाकर बधाई दी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बबलू शाक्य प्रभारी विकास गुप्ता और विक्की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश सर्वेश शाक्य , नगरपालिका चेयरमैन पति कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू,जैनुल आब्दीन,कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव एवं पूर्व प्रत्याशी राशिद खान पल्लव दुबे, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रभारी इमरान अहमद, फरहान शान,क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, मुन्ना खालिद अंसारी ,एड. फईम अब्बास, खुर्शीद आलम,अज़हर फरीदी , जैनुल आब्दीन, डॉ महेश चंद्रा, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मसूद तैमूरी,जिला अध्यक्ष सैफ तैमूरी,ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद , शेख मेहंदी हसनउर्फ़ चीनी, शेख शाहनूर, शेख अकील अहमद, एवं उनके परिवार की तरफ से बलराम सिंह चौराहे पर इस साल भी नमाजियों के लिए बुजु करने के लिए पानी का इंतजाम था एवं मीठा सरवत भी वितरण कर रहे थे, हाजी गुड्डू मंसूरी, मोहम्मद अजीम भाई मोअज्जम, मुराद अली, हाफ़िज़ कैफ साहब, नाजिम, अनस खान, शाहबाज खान, पत्रकार इमरान खान फरीदी , इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन भाई, सराय भूपत कटेखेड़ा प्रधान पति रमेश यादव ने सभी क्षेत्र वासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश दिया। ईद की नमाज के बाद सभी लोग एक दूसरे के घर जाके मीठी सिवइयों का आनंद लेते है और एक दूसरे को बधाई देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *