एस डी ओ जसवंत नगर आनंद पाल सिंह को सम्मानित करते हुए डॉ धर्मेन्द्र कुमार जसवंत नगर

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

है काम आदमी का औरों के काम आना।*
*जीना है बस उसी का जिसने ये राज जाना।।*
समाज असहायों के प्रति मदद की भावना मनुष्य के अंदर मनुष्यता का बोध कराती है। एस डी ओ जसवंत नगर द्वारा सड़क किनारे पड़ी घायल महिला को अपना फ़र्ज समझते हुए उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाकर न सिर्फ समाज का एक महत्वपूर्ण नागरिक होने का परिचय दिया बल्कि वर्तमान स्वार्थी परिवेश में मानवता की नई मिशाल कायम की है। हमारा फर्ज़ है समाज में ऐसे मानवीय कृत्य करने वाले व्यक्ति को उचित सम्मान प्रदान किया जाय। ताकि समाज में मानवीय मूल्यों को बढ़ावा दिया जा सके।
हम सब स्वार्थी जीवन से निकलकर समाज की मानवीय पहल हेतु अग्रसर हों।ताकि एक उन्नत समाज का निर्माण संभव हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *