डीपीएस के छात्र छात्राओं ने वर्ल्ड स्किल चैलेंज में जीते 8 स्वर्ण और 7 रजत पदक

शावेज़ नक़वी

इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा के छात्रों ने विश्व स्तर पर आयोजित हुई वर्ल्ड स्किल चैलेंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 300 स्कूलों के 500 से भी अधिक विद्यार्थियों ने प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर पर एलन हाउस पब्लिक स्कूल रूमा कानपुर और राष्ट्रीय स्तर पर मॉडर्न स्कूल फरीदाबाद हरियाणा में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में डीपीएस इटावा से कुल 87 विद्यार्थियों का चयन हुआ जिसमें क्षेत्रीय स्तर पर विद्यालय के 32 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है जिसमें छात्र अंश यादव ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं,क्षेत्रीय स्तर पर विद्यालय ने 13 स्वर्ण और 6 रजत भी पदक प्राप्त किए है।।विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन के साथ 8 स्वर्ण और 7 रजत पदक अपने नाम कर लिए है। स्वर्ण पदक विजेता छात्र छात्राओ में सीनियर वर्ग में तन्मय पार्थ द्विवेदी, यथार्थ चंदेल, ऋषांक चौधरी, उज्ज्वल यादव ,जूनियर वर्ग में अब्दुल्ला, अंश यादव, मोहम्मद आहिल खान, आभास सिंह गौर प्रमुख रहे। इसी क्रम में रजत पदक विजेताओ में सीनियर वर्ग में ईशा, तान्या, तन्वी नाज़ और जूनियर वर्ग में अर्नब,अभिनव, मयंक, व्योम प्रमुख रहे।।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का सफल मार्गदर्शन शिक्षक सुबूर अनवर,अंकिता उपाध्याय एवं शीतल कुमारी ने किया था। विद्यालय की इस विशिष्ट उपलब्धि पर दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा के चेयरमैन डॉ विवेक यादव, वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव सहित प्रिंसिपल भावना सिंह ने सभी सफल छात्र छात्राओं और शिक्षकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी। पदक जीतने वाले छात्र छात्राओं के साथ प्रिंसिपल भावना सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *