दुश्मनों की परवाह नहीं, जनता का प्यार ही मेरी पूंजी”: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

इटावा: रुकावटें चाहे कितनी भी हों, लेकिन जनता की सेवा ही सर्वोपरि है। यह बात पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कही। उन्होंने कहा कि सत्ता तो आती-जाती रहती है, लेकिन जनता के दिलों में बनी जगह ही असली पहचान होती है।

श्री गुप्ता ने कहा, “जिसे जितना सम्मानित जनता प्यार करती है, उसके दुश्मन भी उतने ही अधिक होते हैं। मेरे लिए सदैव सम्मानित जनता की सेवा और इटावा का विकास ही सर्वोपरि है और हमेशा रहेगा।” उन्होंने कहा कि वह किसी भी बाधा से विचलित हुए बिना शहर के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। जय माता की!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *