जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा – डीएम

जनपद में कुल 65 ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। प्रथम बैच 10 मार्च से 12 मार्च तक प्रशिक्षण है एवं द्वितीय बैच 16 मार्च से 18 मार्च तक

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जनगणना 2027 हेतु फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमुख जनगणना अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित किया गया। प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि जनपद में 55 फील्ड ट्रेनर की नियुक्ति की गई है, 10 रिजर्व में रखे गए हैं, जनपद में कुल 65 ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। प्रथम बैच 10 मार्च से 12 मार्च तक प्रशिक्षण है एवं द्वितीय बैच 16 मार्च से 18 मार्च तक। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण है, इसमें जनगणना डिजिटल होगी। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग लेने के पश्चात आप अपने अधीनस्थों को ट्रेनिंग देंगे। उन्होंने कहा कि इस जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि जनगणना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें नवीन चीज़े रखी गईं हैं, जो कि डिजिटल ऐप के माध्यम से कि जाएंगी एवं इस जनगणना के दौरान सभी मकानों की गिनती की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया जाए जिसमें सभी मास्टर ट्रेनरों को जोड़ा जाए जिससे कोई भी समस्या उत्पन्न होंने पर उसका समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राप्त किताबों को अच्छे से पढ़े और समझे साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जनगणना के कार्य को लेकर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को भी लगाया गया है। उन्होंने कहा ये जो भी टीम लगायी गई है, इनके नाम निदेशालय स्तर पर भी दिए जा चुके हैं एवं यही टीम 2027 तक जनगणना कार्य को संपन्न कराएगी। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला जनगणना अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी जनगणना राकेश सिंह, जिला जनगणना प्रभारी पुलकिता शर्मा, उपजिलाधिकारी न्यायिक दीप शिखा सिंह, उपजिलाधिकारी न्यायिक रोहित कुमार मौर्य सहित मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *