डीएम एसएसपी ने केंद्रीय कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से केंद्रीय कारागार का।निरीक्षण किया। डीएम व एसएसपी ने कारागार में बंद कैदियों की मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कैदियों की बैरकों का गहन निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अनुशासन की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जेल के भोजनालय का भी निरीक्षण कर कैदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता एवं उपचार व्यवस्था की समीक्षा की गई।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कैदियों को शासन के निर्देशानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं तथा स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर जेल प्रशासन के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। केंद्रीय कारागार का निरीक्षण कर बाहर जानकारी देते डीएम व एसएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *