डीएम ने बोर्ड परीक्षाओं का किया अवलोकन

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने शिव नारायण इण्टर कॉलेज एवं सोरावाल इण्टर कॉलेज में स्थापित बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी के माध्यम से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संचालित हो रही बोर्ड परीक्षाओं का अवलोकन किया तथा परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी एक ही स्थान से की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान निरंतर सतर्कता बनाए रखें और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। इस अवसर परसंबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *