इस हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिकों को फैमिली आईडी बनवाने तथा उससे संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। जनपद में पात्र परिवारों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुचाने के उद्देश्य से फैमिली आईडी हेल्प डेस्क का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा किया गया। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिकों को फैमिली आईडी बनवाने तथा उससे संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने निर्देशित किया कि इस पहल के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिया जाए तथा जिन परिवारों की फैमिली आईडी नहीं बनी है, उनकी तत्काल फैमिली आईडी एवं राशन कार्ड बनाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे निकटतम हेल्प डेस्क पर संपर्क कर अपनी फैमिली आईडी बनवाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। फैमिली आईडी देते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल।
