विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में डीएम ने नेताओं के साथ की बैठक

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। । डीएम ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में विद्यमान है अगर वह अपना नाम कहीं दूसरी जगह दर्ज कराना चाहते हैं तो वह फॉर्म 8 भरकर उसे स्थानांतरण करेंगे ना कि फॉर्म 6 भरेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिनकी जनसुनवाई चल रही है तथा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की भी नोटिस आयोग के निर्देशानुसार जनरेट किया जाना प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अपील की कि अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी कि सूची तैयार है एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में तीन अभिलेख ही लगाने है साथ ही कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सुनवाई करेंगे। एईआरओ द्वारा सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नो मैपिंग केस में आवेदक के मार्कशीट, पासपोर्ट, जन्मप्रमाण पत्र, जाति प्रमाण मान्य हैं। उन्होंने बताया कि सुनवाई 27 मार्च तक की जाएगी। उन्होंने राजनैतिक दलों से फॉर्म 6 अधिक अधिक भरवाने हेतु अपील की और कहा कि विशेष कर 18 व 19 वर्ष के मतदाता एवं महिला मतदाताओं को शत-प्रतिशत जोड़ा जाए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, कृपा नारायण तिवारी भाजपा, सत्येंद्र राजपूत भाजपा, उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी, संजीव भदौरिया भाजपा, आशुतोष दीक्षित कांग्रेस, राजेश यादव सपा, मोहित जाटव बहुजन समाज पार्टी, प्रेम शंकर यादव सीपीएम, मोनू यादव सीपीएम, शौकीन सिंह सीपीएम, मो. राशिद कांग्रेस सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे। बैठक में नेताओं के साथ एसआईआर पर चर्चा करते डीएम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *